उत्तराखंड

मोर्चा की मांग पर चारधाम यात्रा से पहले संचालित होगा संयुक्त चिकित्सालय डाकपत्थर – नेगी

देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सचिव स्वास्थ्य श्री सचिन कुर्वे से मुलाकात कर खंडहर में तब्दील होते संयुक्त चिकित्सालय, डाकपत्थर को संचालित करने की दिशा में पद सृजन व अन्य व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने एवं प्राइवेट अस्पतालों द्वारा मरीजों से की जा रही कई प्रकार की लूट जैसे घिनौने कार्य पर अंकुश लगाने हेतु विजिलेंस सेल का गठन करने का आग्रह किया, जिस पर श्री कुर्वे ने चारधाम यात्रा से पहले डाकपत्थर अस्पताल संचालित करने एवं अस्पतालों द्वारा की जा रही लूटपाट रोकने हेतु विजिलेंस सेल गठन की दिशा में कार्रवाई हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए|

नेगी ने कहा कि अस्पतालों द्वारा जिस प्रकार से आईसीयू /वेंटीलेटर में दाखिल मरीजों- मृत मरीजों से लूटपाट की जा रही है उससे प्रतीत होता है कि ये अस्पताल सिर्फ और सिर्फ लूटपाट केंद्र बनकर रह गए हैं | इन अस्पतालों का मरीजों के जीवन से कोई लेना देना नहीं रह गया है, सिर्फ पैसा बटोरना ही इनका मकसद बन गया है| आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड के तहत इलाज कराने वालों को किस प्रकार लूटा जा रहा है, इसकी गहराई से जांच हो जाए तो आंकड़े चौंकाने वाले होंगे | नेगी ने कहा कि उक्त संयुक्त चिकित्सालय मोर्चा के प्रयास से कई माह पूर्व हस्तगत हो चुका है| मोर्चा का स्पष्ट संदेश है कि किसी को भी मनमानी एवं लूट नहीं करने दी जाएगी | प्रतिनिधि मंडल में- भीम सिंह बिष्ट मौजूद थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button