उत्तराखंड

पुलिस का एक्शन: दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे में हिरासत में

देहरादून,  महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत देहरादून पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को घटना के मात्र 06 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर त्वरित कार्रवाई का उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी निवासी चन्दर रोड, नई बस्ती, डालनवाला, देहरादून द्वारा थाना रायपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि अब्दुल रहमान द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर में आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पीड़िता का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना प्रभारी रायपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए आरोपी को 06 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

अब्दुल रहमान पुत्र मौ० अय्युब, निवासी मोहल्ला बिसातियान, नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ0प्र0), वर्तमान पता – किरायेदार, सलमान, रक्षा विहार टंकी के पास, थाना रायपुर, देहरादून। उम्र – 23 वर्ष। देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button