उत्तराखंड

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, परचून दुकानदार गिरफ्तार

देहरादून: जनपदीय प्रवर्तन आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालूवाला लाघा, बरोटीवाला रोड क्षेत्र में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान उसके घर से 70 पव्वे माल्टा टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई।

प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती प्रेरणा बिष्ट तथा आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर संदीप कुमार पुत्र रोशन लाल की परचून की दुकान और आवास पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 70 पव्वे माल्टा टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई।

आबकारी विभाग ने आरोपी संदीप कुमार को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button