उत्तराखंड

एआई के साथ समस्या समाधान कौशल को निखारने की जरूरत

देहरादून। यूनाइटेड किंगडम के शिक्षाविद प्रो इयान रॉबर्ट्स ने कहा कि एआई के दौर में शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को समस्याओं को समझने, डेटा का सही उपयोग करने और प्रभावी समाधान खोजने के लिए तैयार करना है। यूनाइटेड किंगडम के प्लायमाउथ यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल के हेड प्रो इयान रॉबर्ट्स ग्राफिक एरा के मैनेजमेंट के छात्र छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।

‘बदलती दुनिया में वैश्विक कारोबार’ विषय पर आयोजित व्याख्यान माला में प्लायमाउथ बिजनेस स्कूल के हेड प्रो. इयान रॉबर्ट्स ने कहा कि एआई के आने से ज्ञान तक पहुंच आसान हुई है। छात्रों में सही जानकारी पहचानने, डेटा का विश्लेषण करने और उसके आधार पर समाधान तलाशने की क्षमता विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वास्तविक चुनौतियों से जोड़कर छात्रों को सीखने के अवसर देने से उनमें समस्या समाधान और रचनात्मक सोच की क्षमता विकसित होगी।

एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच मानवीय क्षमताओं का महत्व और बढ़ गया है। व्याख्यान माला का आयोजन यूनिवर्सिटी के ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स ने किया। कार्यक्रम में प्रो वीसी डॉ संतोष एस सर्राफ, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड डॉ नवनीत रावत, डॉ अजय पांडे, डॉ एमपी सिंह अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button