उत्तराखंड

गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

देहरादून: “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना” के घोष के साथ ग्राफिक एरा में श्रीगणेश को भावपूर्ण विदाई दी गई। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में पांच दिनों तक चले गणेश उत्सव का समापन गणपति की विदाई के साथ हुआ। इस पहले विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया। छत्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और गीत गाए।

कहीं छात्र-छात्राएं खुशी से झूमते नजर आए, तो कहीं एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए उत्सव की खुशी साझा करते दिखे। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना’ के जयकारों के बीच सभी ने उत्साह के साथ उत्सव मनाया। रंगों और उमंग से भरे माहौल में छात्र-छात्राओं ने नम आंखों और भावुक मन से बप्पा को विदाई दी। श्रीगणेश की प्रतिमा को प्रेमनगर में नदी में विसर्जित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button