उत्तराखंड

टिहरी- क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के सभी पदों के नामांकन हुए संपन्न

टिहरी गढ़वाल- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों(District Panchayat Tehri Garhwal) के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल के 09 विकासखण्डों में क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों, ज्येष्ठ उप प्रमुखों तथा कनिष्ठ उप प्रमुखों के पदों पर निर्वाचन तिथि घोषित के क्रम में आज दिनांक 11 अगस्त 2025 को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।

नामांकन प्रक्रिया के तहत विकास खण्ड भिलंगना में प्रमुख पद हेतु 04, ज्येष्ठ उप प्रमुख 03 तथा कनिष्ठ उप प्रमुख 03 नामांकन प्राप्त हुये।

नामांकन प्रक्रिया के तहत विकास खण्ड चम्बा में प्रमुख पद 01 ज्येष्ठ उप प्रमुख 02 तथा कनिष्ठ उप प्रमुख 03

देवप्रयाग में प्रमुख पद हेतु 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख 02, तथा कनिष्ठ उप प्रमुख 02 आवेदन रहे।

वहीं जाखणीधार मे प्रमुख पद हेतु 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख 01 तथा कनिष्ठ उप प्रमुख 02 रहे।

जौनपुर में प्रमुख पद  02, ज्येष्ठ उप प्रमुख 02, तथा कनिष्ठ उप प्रमुख 02,

कीर्तिनगर में प्रमुख पद  02, ज्येष्ठ उप प्रमुख 02 तथा कनिष्ठ उप प्रमुख 02,

नरेन्द्रनगर में प्रमुख पद  02, ज्येष्ठ उप प्रमुख 02 तथा कनिष्ठ उप प्रमुख 02,

प्रतापनगर में प्रमुख पद 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख 01 तथा कनिष्ठ उप प्रमुख 02,

थौलधार में प्रमुख पद हेतु 02, ज्येष्ठ उप प्रमुख 02 तथा कनिष्ठ उप प्रमुख हेतु 02 नामांकन प्राप्त हुए।

वहीं निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 12.08.2025 को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button