उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण क्षेत्र के विकास मे मील का पत्थर: चौहान

उत्तरकाशी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान (Manveer Singh Chauhan) ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकारण को क्षेत्र के विकास मे मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं और भी हैं जिन पर जल्दी ही संस्तुति मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए चौहान ने कहा कि महाविधालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग क्षेत्र के लोग लम्बे समय से कर रहे थे। आखिरकार आज यह मांग भी पूरी हो गयी और सीएम की घोषणा से इसका जल्दी से धरातलीय क्रियान्वयन होगा।

चौहान ने कहा कि क्षेत्र मे महाविधालय उच्चीकृत न होने से स्नातक करने के बाद छात्रों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था। उच्चीकरण के बाद अब उन्हे एमए और एमएससी तक शिक्षा अपने ही क्षेत्र मे मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उप जिला चिकित्सालय मे उच्चीकरण होने से क्षेत्र की जनता को बड़ा लाभ मिलेगा।

क्षेत्र मे शिक्षा और स्वास्थ्य एक बड़ा मुद्दा रहा है और इनके हल होने से चिन्याली क्षेत्र को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मे उन्होंने इस बारे मे सीएम को दिये पत्र के बाद कार्यवाही चल रही थी, लेकिन सीएम की घोषणा के बाद अब स्थिति स्पष्ट हो गयी है। चौहान ने कहा कि सीएम को अन्य विंदुओ पर भी कार्यवाही का आग्रह किया गया है

जिसमे राज्य मार्ग संख्या 16 बड़ेथी-बनचौरा-बद्रीगाड़ लम्बाई 96 किमी० का डेड लाइन में परिवर्तन, धरासू-जोगथ मोटर मार्ग डेड लाईन में परिवर्तन,क्यारी-दिचली से सेम-मुखेम तक मोटर मार्ग, जगड़गांव से सेम नागराजा मन्दिर तक ट्रैक मार्ग, बी०बी०बी० मोटर मार्ग जोखणी-जेष्टवाड़ी से बमणती तक लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, दिवारीखोल में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय भवन का शिलान्यास कर अतिशीघ्र कैम्पस का निर्माण, कास्तकारों की 80 साल से पूर्व की लीज पट्टो की भूमि का नवीनी करण एवं नियमितीकरण, 10- 60 वर्ष से अधिक वन भूमि में जीवन यापन करने वालों को मालिकाना हक, बनगांव चोपड़ा कस्लाना मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, कोटधार दशगी एवं दिचली भौंगवाल गांव में राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थापना, दिवारीखोल से जोखणीसौड़ कणकेश्वर धाम होते हुये कण्डारखोल तक पर्यटक क्षेत्र घोषित कर ट्रैक मार्ग निर्माण, बनचौरा में सा.स्वा केन्द्र की स्थापना तथा धरासू तराकोट मोटर मार्ग की बदलाह स्थिति का सुधारीकरण की मांग प्रमुख है। इन पर सीएम ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे मोटर मार्ग, ट्रैक मार्ग गेस्ट हाउस और पर्यटन गतिविधियों को बढावा देने के लिए कई सौगाते शीघ्र ही मिलेगी। यमुनोत्री को राज्य की सर्वश्रेष्ठ विस बनाने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि आज जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम मे हजारों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। समस्याओं का निवारण मौके पर ही हो सीएम धामी की इस पहल का राज्य भर मे लोगों को लाभ हो रहा है। निश्चित तौर पर यमुनोत्री क्षेत्र के विकास के लिए सीएम की घोषणाएं मील का पत्थर साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button