उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले टिहरी में सख्त प्रवर्तन अभियान, 43 चालान और 92 वाहन सीज

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जनपद में सघन प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में टीमों का गठन कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

एआरटीओ सत्येंद्र राज ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को कुठा-बीपुरम क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 43 चालान किए गए, जबकि 92 वाहनों को सीज किया गया।अभियान के दौरान एक निजी स्कूटी चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

संबंधित चालक को तत्काल टिहरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया तथा वाहन को भी सीज कर दिया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button