उत्तराखंड

ऐतिहासिक होगा बाबा साहेब की जयंती पर सम्मेलन, कन्हैया कुमार भी होंगे शामिल – वैभव

देहरादून: संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर 12 अप्रैल 2026 को देहरादून में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार तथा उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा मुख्य रूप से शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम “जय भीम, जय हिन्द” के संदेश के साथ सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत की उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन देहरादून स्थित अंबेडकर भवन, सेवला कला चौक (GMS रोड) के निकट किया जाएगा, जो 12 अप्रैल को प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगा। वैभव वालिया ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और समान अधिकारों की प्रेरणा का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत, समतामूलक और लोकतांत्रिक भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आमजन से अपील करी कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button