उत्तराखंड

दून में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर: स्पा सेंटरों पर कार्रवाई से हड़कंप

देहरादून। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर को बंद करा दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में होटल, ढाबा, स्पा सेंटर, फड़-फेरी और अपार्टमेंट में कार्यरत व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बाजार क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां 5 महिलाएं बिना पुलिस सत्यापन के कार्य करती हुई पाई गईं। इस पर पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान की कार्रवाई की।

, बिना सत्यापन के महिलाओं को कार्य पर रखने के आरोप में स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर स्पा सेंटर को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। इसके अलावा संबंधित महिलाओं को अपने मकान में बिना सत्यापन के किराये पर रखने वाले भवन स्वामी के विरुद्ध भी पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में चल रहा सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button