उत्तराखंड

मसूरी में 25 अगस्त को होगा भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर गणेश जोशी ने की बैठक

मसूरी। मसूरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आगामी 25 अगस्त को मसूरी नगर पालिका के टाउन हॉल में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों और सफल आयोजन को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को मसूरी में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, तैयारियों और आयोजन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रक्षाबंधन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

गणेश जोशी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र स्नेह, विश्वास और रिश्ते का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक जुड़ाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बैठक के दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भागीदारी करने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पवार, सतीश ढौंढियाल और कुशाल राणा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button