उत्तराखंड

tecno spark go 3 pro भारत में लॉन्च, IP69 प्रोटेक्शन के साथ ज्यादा वफादार

देहरादून: टेक्नो ने आज भारत में स्पार्क गो 3 प्रो स्मार्टफोन की उपलब्धता की घोषणा की। फोन में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए टिकाऊपन के साथ मनोरंजन से जुड़ी कई सुविधाएं दी गई हैं। स्पार्क गो 3 प्रो भारत में प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

स्पार्क गो 3 प्रो में IP69 वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन दिया गया है, जो अलग-अलग परिस्थितियों में फोन के इस्तेमाल के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। यात्रा के दौरान अचानक बारिश, बाहर धूल भरा माहौल या काम के लंबे घंटे हों, फोन को रोजमर्रा के ऐसे इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 1.5 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जो फोन के गलती से गिरने या टकराने की स्थिति में अधिक सुरक्षा देता है।

रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए स्पार्क गो 3 प्रो में 120Hz डिस्प्ले दिया गया है, जो स्क्रॉलिंग और कंटेंट देखने के अनुभव को ज्यादा स्मूथ बनाता है। 5200mAh की बैटरी लंबे समय तक कॉलिंग, कंटेंट देखने और सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए तैयार की गई है। स्मार्टफोन में डुअल डीटीएस स्पीकर्स भी दिए गए हैं, जो 300% तक ज्यादा वॉल्यूम देते हैं और म्यूजिक, वीडियो तथा अन्य कंटेंट के लिए बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। फोन के बॉक्स में ईयरफोन और प्रोटेक्टिव कवर भी दिया गया है। इससे ग्राहकों को जरूरी एक्सेसरीज फोन के साथ ही मिल जाती हैं और इन्हें अलग से खरीदने की ज़रूरत नहीं पड़ती। स्पार्क गो 3 प्रो भारत में बरगंडी रेड, सनराइज़ ऑरेंज, इक्लिप्स ब्लैक और बेसाल्ट टाइटेनियम रंगों में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है और इसे भारत के प्रमुख रिटेल स्टोर्स तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button