उत्तराखंड

हरीश चमोली को मिली प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रभारी की जिम्मेदारी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश चमोली को प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और मीडिया समन्वय को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर हरीश चमोली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन के प्रति उत्तरदायित्व भी है। चमोली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ कार्य करने वाला संगठन है और उसकी नीतियों, जनसेवा के संकल्प तथा अंत्योदय की भावना को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग के माध्यम से संगठन और मीडिया के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों और विकास कार्यों की तथ्यात्मक जानकारी आम जनता तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंच सके। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मीडिया के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करने में सफल भूमिका निभाई जाएगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हरीश चमोली को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया। उनका कहना है कि चमोली के अनुभव का लाभ संगठन और मीडिया समन्वय दोनों को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button