उत्तराखंड

पुरुष वर्ग में प्रेरित मंमगाई, महिला वर्ग में स्मृति तिवारी बनी चैंपियन

टिहरी गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला/ पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन एसआरटी परिसर, बादशाही थौल, टिहरी द्वारा नई टिहरी के बैडमिंटन हाल ( बहुउद्देशीय भवन ) में किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मैच, महिला वर्ग की एकल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्मृति तिवारी और आस्था बोरा के मध्य खेला गया, जिसमें आस्था बोरा द्वारा लगातार दो सेट 15- 13,15- 10 से जीतकर प्रतियोगिता की एकल  चैंपियनशिप अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग टीम प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मुकाबले में परिसर श्रीनगर ने डीबीएस कॉलेज देहरादून  को 15-12 एवं 15-13 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

दूसरे सेमीफाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने एस जी आर आर पीजी कॉलेज  देहरादून को 15-12 एवं 15-13 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में डीएवी पीजी देहरादून और श्रीनगर के मध्य चल रहा था, लेकिन श्रीनगर के खिलाड़ी को अचानक चोट आने के कारण डी ए बी देहरादून को आवर मिलने के कारण चैंपियनशिप डीएवी के नाम घोषित किया गया।

पुरुष एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में आकाश सजवान डीएबी देहरादून तथा कार्तिक कुमार डीवीएस पीजी कॉलेज देहरादून को 15 -13, 15 -11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया तथा दूसरे सेमीफाइनल में प्रेरित मंमगाईपरिसर श्रीनगर द्वारा टिहरी परिसर के राजीव कुमार को 15 -12, 15 -10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

देर रात तक चले मुकाबले में पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रेरित मंमगाई द्वारा आकाश सजवान पर 15-14,15-10 से विजय प्राप्त कर एकल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, अटैकिंग, डिफेंस और शर्ट पर सभी दर्शकों ने खूब तालियां बजाई और परिसर पौड़ी से आए सुभाष भट्ट द्वारा दोनों खिलाड़ियों को ₹500 का नगद पुरस्कार दिया गया।

परिसर टिहरी के खेल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आयोजक सचिव प्रोफेसर के सी पेटबाल ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों, अतिथियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अवगत कराया कि ‘महिला नॉर्थ जोन’ प्रतियोगिता हेतु स्मृति तिवारी डी एबी कॉलेज देहरादून, आस्था बोरा राठविद्यालय पैठानी, मानसी कोठारी शर्त परिसर टिहरी, वाडिका बदानी डीबीएस कॉलेज देहरादून तथा अनु प्रेरणा डीबीएस कॉलेज देहरादून की पांच सदस्य महिला टीम का चयन किया गया, जो महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा ने तथा प्रेरित मंगाई परिसर श्रीनगर ,आकाश सजवान तथा कार्तिक कुमार डीएबी कॉलेज देहरादून ,राजीव कुमार परिसर बादशाही थौल टिहरी, सचिन कुमार एवं मानस तिवारी 6 सदस्य टीम डीबीएस देहरादून,जींद विश्वविद्यालय हरियाणा में अंतर विश्वविद्यालय नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे।

आयोजक सचिव प्रोफेसर के. सी. पेटवाल ने जानकारी देते हुए बताया महिला बैडमिंटन टीम महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक तथा पुरुष टीम जालंधर में उत्तरी क्षेत्र नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में प्रतिभा करेगी।
विजेता और विजेता टीम को पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रोफेसर सुबोध कुमार शर्मा , प्रोफेसर यू. एस. नेगी विभागाध्यक्ष गणित,प्रोफेसर शंकर लाल वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना , विश्वविद्यालय से आए डॉ. मोहित बिष्ट, दिनेश रावत, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. हंसराज बिष्ट, डॉ. वंदना डोभाल, श्री संदीप रावत, भगत सिंह चौहान, रवि नेगी, दिनेश ममगाईं, अजय नेगी, निणायक मंडल के सदस्य अमित सरियाल, राजीव पेटवाल, पारस राणा, राजेश रावत, जयपाल राणा, अंश बिष्ट, सिद्धार्थ लामा ,उनियाल प्रतिष्ठान से  सुनील उनियाल ,अमित नैथानी, रचेद्र भंडारी, सुभाष भट्ट,विकास  सहित महिला एवं पुरुष वर्ग की विभिन्न टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button