उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में आम के स्वाद का उत्सव, विविध व्यंजनों पर हुई विशेष कार्यशाला

देहरादून। ग्राफिक एरा में छात्रों को मौसमी फलों से तैयार व्यंजनों, मेन्यू इंजीनियरिंग और आकर्षक प्रस्तुति की कला की गुर सिखाए गए। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज आम के पौष्टिक सांस्कृतिक एवं पाक महत्व पर प्रकाश डालने के लिए मैंगो मेनिफेस्टो नाम से एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने कहा कि आम विटामिन ए, सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है।

भारतीय खानपान में यह केवल एक मौसमी फल नहीं बल्कि हमारी पाक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। द वेस्टिन रिसॉर्ट के एक्जीक्यूटिव पेस्ट्री शेफ सोहम पंवार ने कहा कि बेहतरीन आम आधारित डेजर्ट के लिए सही सामग्री और फ्लेवर का संतुलित मेल आवश्यक है। आम के छिलकों से चिप्स, अधिक पके आम से जैम और गुठलियों से उपयोगी पाउडर तैयार किया जा सकता है।

वर्कशॉप में शेफ सोहन पंवार ने छात्रों को मैंगो कोकोनट चिया पुडिंग और स्पेनिश डेजर्ट क्रेम कतलाना बनाना तथा प्रस्तुति और फ्लेवर संतुलन की बारीकियां समझाई।कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्मेंट ऑफ होटल मैनेजमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी और एएफएसटीआई देहरादून चैप्टर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्राइवेसी डॉ संतोष एस सर्राफ, डिपार्मेंट ऑफ होटल मैनेजमेंट के हेड डॉ अमर डबराल, डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के हेड डॉ विनोद कुमार शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्र शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button