उत्तराखंड

उत्तरकाशी : एसपी ने दी नशा उन्मूलन व अपराध नियंत्रण पर जोर

उत्तरकाशी। कोतवाली धरासू (Kotwali Dharasu) में 19 फरवरी 2026 को आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने नशा उन्मूलन, अपराध नियंत्रण व ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत बाहरी-संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन पर कड़े निर्देश दिए।

उन्होंने कर्मियों की समस्याओं की समीक्षा कर त्वरित निस्तारण के आदेश दिए तथा जनवरी 2026 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 16 पुलिसकर्मियों को ‘मैन ऑफ द मंथ’ सम्मानित किया, जिनमें ASI विक्रम सिंह तोमर, ASI मोनिस अहमद आदि शामिल हैं।

गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात नियम, महिला सुरक्षा (अभियान अभया), सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश व ऑपरेशन स्माईल के तहत गुमशुदगी मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला होमगार्ड कमांडेंट विजयपाल चोपरियाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button