उत्तराखंड

कैच स्प्रिंकलर पोर्टफोलियो में डीएस ग्रुप ने लॉन्च किए नए फ्लेवर्स

देहरादून, : प्रमुख एफएमसीजी समूह और मल्टी-बिज़नेस कॉरपोरेशन, धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्राण्ड कैच साल्ट एंड स्पाइसेज़ ने नए दौर की सीज़निंग एवं रीजनल फ्लेवर्स के लॉन्च के साथ अपने स्प्रिंकलर पोर्टफोलियो मे वृद्धि की घोषणा की है। लम्बे समय से साल्ट एवं पैपर के लिए कैच स्प्रिंकलर रेंज देश में घर-घर का जाना-माना नाम बना हुआ है, इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए ब्राण्ड कई नए वेरिएन्ट्स लेकर आया है जैसे पिज़्ज़ा पास्ता सीज़निंग, चिली फ्लेक्स, ओरीगेनो, मैजिक मसाला और मिक्स्ड हर्ब्स तथा अन्य रीजनल फ्लेवर्स जैसे जीरावन (पोहा मसाला) और पोड़ी मसाला।

इस लॉन्च के साथ कंपनी ने स्प्रिंकलर फ़ॉर्मेट को एक व्यापक सीज़निंग प्लेटफ़ॉर्म के रूप में आगे बढ़ाया है। इसे आज के दौर के उन भारतीयों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कुकिंग में नए-नए एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, साथ ही सुविधा की भी उम्मीद रखते हैं। कैच स्प्रिंकलर की बढ़ी हुई रेंज अब जनरल ट्रेड, आधुनिक रीटेल, अग्रणी ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध है। ये स्प्रिंकलर अनूठे एचआईपीएस कंटेनर में आते हैं जिससे साल्ट/सीज़निंग में मॉइश्चर नहीं आता। ब्राण्ड ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और आर एंड डी में भी निवेश कर रहा है।

इस वृद्धि पर बात करते हुए, डीएस ग्रुप में कैच साल्ट एंड स्पाइसेज़ के बिज़नेस हैड, श्री संदीप घोष ने कहा, ‘‘डीएस ग्रुप में, हम ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रोडक्ट्स लेकर आते है जो बड़े शहरों से लेकर टियर 3 मार्केट्स तक के लिए सुविधा, गुणवत्ता और स्वाद का बेहतरीन संयोजन हों। कैच स्प्रिंकलर रेंज में वृद्धि एक आधुनिक सीज़निंग पोर्टफ़ोलियो के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की पसंद को खासतौर पर ध्यान में रखा गया है। मांग बढ़ने के साथ डीएस ग्रुप ऐसे फ़ॉर्मेट ला रहा है, जो रोज़मर्रा में कुकिंग के अनुभव को आसान बना दें। ’’

भारत के खान-पान के तरीकों की बात करें तो इसमें स्पष्ट बदलाव देखने को मिल रहा है। आज के दौर में लोग हाइजीनिक, पैकेज्ड और सुष्विधाजनक फोर्मेट्स को अपना रहे हैं। इसके अलावा महानगरों के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 शहरों के लोग भी विश्वस्तरीय व्यंजनों के साथ नए-नए प्रयोग करना चाहते हैं। 1987 में में एक रेवोल्युशनरी टेबल-टॉप सॉल्ट स्प्रिंकलर के लॉन्च के साथ ब्राण्ड कैच को बाज़ार में उतारा गया। तब से यह ब्रांड तेज़ी से विकसित होकर कुकिंग के हर पहलु के साथ जुड़ चका है।

आम मसालों से लेकर अनगिनत मिक्स, पेस्ट और साबुत मसालों तक; नौ श्रेणियों में 140 से अधिक वेरिएन्ट्स और 330 एसकेयू के साथ ब्राण्ड आज अपने आप को मजबूती से स्थापित कर चुका है। आज कैच के प्रोडक्ट्स देश भर में 1500 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स के ज़रिए 7 लाख से अधिक टचपॉइन्ट्स पर उपलब्ध हैं। मशहूर ब्राण्ड अम्बेसडर जैसे अक्षय कुमार के साथ फिल्माए गए ब्राण्ड के विज्ञापन ‘क्योंकि खाना सिर्फ खाना नहीं होता’ को खूब लोकप्रियता मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button