उत्तराखंड

वाद-विवाद में चमके हार्दिक और सोहम, प्रतियोगिता में मारी बाजी

देहरादून, । ग्राफिक एरा में वाद विवाद प्रतियोगिता ‘डेबाथॉन 3.0’ में एनआईटी कुरुक्षेत्र के हार्दिक बंसल और यूपीईएस के सोहम शर्मा ने बाजी मारी। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वाद विवाद प्रतियोगिता ‘डेबाथॉन 3.0’ में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एनआईटी कुरुक्षेत्र के हार्दिक बंसल और यूपीईएस के सोहम शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की निकिता गंभीर और अरुणाक्ष दास ने दूसरा स्थान हासिल कर नकद इनाम जीता।

क्विज प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के शिवम पांडे ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की मिताली जिंदल और परिधि चौधरी ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर नकद इनाम जीता। डेबाथॉन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की द डिबेटिंग सोसायटी और क्विज़्जिग कम्युनिटी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में देहरादून के अतिरिक्त नगर आयुक्त आईएएस प्रवीण कुमार, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा, कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, डीन ऑफ लॉ डा. डेज़ी अलेक्जेंडर के साथ डा. भारती शर्मा, डा. शाहबाज बेगम और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button