उत्तराखंड

संस्कारयुक्त विवाह का संदेश: शिवानी रमोला ने पेश की मिसाल, नशामुक्त शादी पर सम्मानित

टिहरी गढ़वाल। चंबा गुल्डी में आयोजित एक विवाह समारोह सामाजिक सरोकार का उदाहरण बन गया, जब दुल्हन शिवानी रमोला ने अपनी शादी में पूर्ण रूप से मांस व मदिरा का सेवन नहीं होने दिया। उनके इस निर्णय से विवाह समारोह नशामुक्त और संस्कारयुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिवानी रमोला ने युवाओं को संस्कारयुक्त शादी का संदेश देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि यदि शुभ अवसरों पर सादगी और संस्कार को प्राथमिकता दी जाए तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। शिवानी के इस सराहनीय निर्णय की समाज के सभी वर्गों ने प्रशंसा की। “शराब नहीं, संस्कार” मुहिम के संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए पहल स्वयं से करनी होगी, जैसा उदाहरण शिवानी ने प्रस्तुत किया है। इस प्रेरणादायक कार्य के लिए शिवानी रमोला को नशामुक्त शादी संपन्न कराने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महिला मंगल दल गुल्डी की मिनाक्षी सजवाण व रजनी शिवानी के इस निर्णय को समाज के लिए हितकारी बताया
कार्यक्रम में भाजपा की लक्ष्मी रावत लक्ष्मी बहुगुणा परिवार जन श्री सुरेश चन्द्र रमोला, श्रीमती लक्ष्मी रमोला, श्री सुनील रमोला, श्रीमती सोनिया रमोला, श्री अनिल रमोला, श्रीमती हिमानी रमोला, श्री नवीन रमोला, श्रीमती सुनेना रमोला, श्री बालम चन्द्र रमोला, रमेश चन्द्र रमोला, सुशील चन्द्र रमोला, अरविन्द, बलदेव, दीपक, भुजेंद्र, अजय, हरीश सहित समस्त रमोला परिवार एवं इष्ट-मित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button