उत्तराखंड

टिहरी में मतदाता सूची पुनरीक्षण का निरीक्षण, डीईओ नितिका खण्डेलवाल ने दिए निर्देश

टिहरी। टिहरी की जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विकासखंड चंबा स्थित बूथ संख्या-29, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सुमन कॉलोनी (टावर मोहल्ला) में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्यक्रम के तहत प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के बाद जारी नोटिसों की सुनवाई एवं दावों-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि संबंधित बूथ पर कुल 294 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 104 मामलों में विसंगतियां चिन्हित की गई हैं। इनमें 62 अनमैप तथा 42 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। अब तक 35 मामलों की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुए हैं, वे किसी भी प्रकार की अनावश्यक चिंता न करें। संबंधित मतदाता अपने बीएलओ (BLO) से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या निर्वाचन विभाग की हेल्पलाइन के माध्यम से भी सहायता ले सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी कर चुके युवाओं, से अपील की कि वे समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शाकिर हुसैन, बीएलओ सुपरवाइजर सुमित, बीएलओ राहुल, निर्वाचन कार्यालय से मनोज भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button