उत्तराखंड

दून मेडिकल कॉलेज को मिली छह नई सुविधाओं की सौगात, स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने किया लोकार्पण

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध चिकित्सालय में मरीजों की सहूलियत के लिए सोमवार को छह नई स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत की गई। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल परिसर में इन विभिन्न सुविधाओं का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं के शुरू होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें जांच व इलाज के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। निदेशक डॉ अजय आर्य, प्राचार्य डॉ गीता जैन, कार्यकारी एमएस डॉ केसी पंत, डीएमएस डॉ एनएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ऑक्यूपेशनल थेरेपी : बाल मरीजों के बेहतर पुनर्वास और शारीरिक रिकवरी के लिए। हर मंजिल पर रजिस्ट्रेशन काउंटर: मरीजों को अब पर्चा बनाने के लिए भूतल पर लंबी कतारों में नहीं जूझना पड़ेगा। सभी मंजिलों पर काउंटर होने से समय की बचत होगी। स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक: खिलाड़ियों और खेल के दौरान लगने वाली चोटों के त्वरित और विशेष इलाज के लिए नई ओपीडी सेवा। पैथोलॉजी विभाग में सिस्मेक्स मशीन: खून की अत्याधुनिक, सटीक और तेज जांच के लिए पैथोलॉजी लैब को अपग्रेड किया गया है। हेल्थ पैकेज जांच: लोगों के लिए किफायती और विशेष स्वास्थ्य जांच पैकेज की शुरुआत। एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन: ऑपरेशन थियेटर और शल्य चिकित्सा विभाग को और अधिक बेहतर बनाने के लिए नया वर्क स्टेशन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button