उत्तराखंड

पिछड़े वर्गों के उत्थान हेतु सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से  मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी वेलफेयर के लिए राज्य में विधिक एवं संस्थागत व्यवस्था प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के पॉलिसी रिव्यू, फीडबैक और फॉलोअप के माध्यम से योजनाओं का लाभ प्रत्येक ओबीसी परिवार तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 90 जाति एवं उपजाति समुदाय ओबीसी सूची में शामिल हैं, जिनके विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य की नीति और बजट निर्धारण में गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी जाती है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी की ओर से अध्यक्ष सांसद गणेश सिंह सहित सांसद विजय बघेल, स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी, विद्युत बरन महतो, रोडमल नागर, रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, अशोक कुमार यादव, गिरधारी यादव, मस्तान राव यादव बीड़ा, राजेंद्र गहलोत, शुभाशीष खूंटिया, मयंककुमार नायक एवं भीम सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में संयुक्त सचिव लोकसभा अतुल आनंद, उप सचिव लोकसभा पुनीत भाटिया, मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली, पीएनबी के जोनल मैनेजर अनुपम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button